फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतपेटियों में बंद हुआ 47 प्रत्याशियों का भाग्य

Sat, 30 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
मतदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन भवन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महामंत्री समेत अन्य पदों के लिए वोटिंग हुई। इसमें कुल 1,257 पंजीकृत अधिवक्ता वोटरों ने कुल 47 प्रत्याशियों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ बार भवन के गेट पर खड़े होेकर वोटरों को उनके पक्ष में मतदान करने की अपील करते रहे। वोटिंग सुबह 9 बजे शुरू हुई और इसे शाम 5 बजे तक चलाया गया। इस बार वोटरों की संख्या अधिक होने के चलते वोटिंग का समय 1 घंटे बढ़ाया गया था। बीते साल तक समय 4 बजे तक का रहता था। इस दौरान कचहरी परिसर में पूरे दिन गहमागहमी का माहौल बना रहा। मतदान स्थल के अलावा कचहरी में वकीलों के बस्तों पर जाकर प्रत्याशी अपने लिए तो समर्थक अपने चहेते प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील मतदाताओं से करते रहे। वोटिंग बंद होने के बाद सभी प्रत्याशी व समर्थक अपने-अपने चेंबरों में पहुंचकर जीत-हार पर कयास लगाते रहे। शाम होते ही कचहरी परिसर में सन्नाटा छा गया। सभी अगले दिन मतगणना को लेकर हो रही तैयारियों पर चर्चा करते रहे। वोटिंग करवाने में चुनाव अधिकारी के रूप में डीएन यादव, रामेंद्र प्रसाद यादव व एल्डर कमेटी के सदस्यगण मौजूद रहे।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष ने की मतदान की शुरुआत
सपा जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री व अधिवक्ता अनवार अहमद ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए पहला वोट डालकर मतदान की शुरुआत की। इसके बाद एडवोकेट राजकुमार निगम, नरेंद्र अवस्थी, सिद्धांत अवस्थी, योगेश कुमार सिंह, अजय द्विवेदी, धर्मेंद्र, अजय मिश्र आदि ने भी वोट डाले।

वोट डालने नहीं पहुंचे 121 मतदाता
बार एसोसिएशन में इस बार कुल 1,378 पंजीकृत वोटर ऐसे थे जिन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। लेकिन वोटिंग के दिन इनमें से कुल 1257 वोटर ही मतदान स्थल पर पहुंचे। 121 वोटर वोट डालने नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


आज होगी वोटों की गनती
शुक्रवार को हुए मतदान के बाद शनिवार को मतगणना होगी। सहायक चुनाव अधिकारी रामेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि 30 अप्रैल को मतगणना का काम शुरू होगा। सबसे पहले कनिष्ठ सदस्य व वरिष्ठ सदस्य के पदों के लिए डाले गए वोटों की गिनती होगी। इसके बाद संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष व अध्यक्ष पदों के लिए पड़े मतों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें