फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील मतदान के दिन काम नहीं करेंगे

Sat, 10 Oct 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
चार ब्लाकों में ग्राम पंचायत चुनाव के कारण वकील और मुअक्किल कचहरी नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

इसके कारण कचहरी में सन्नाटा रहा। इसकी जानकारी न होने से अपना काम कराने पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। इसके मद्देनजर वकीलों ने बैठक कर अगले चरण के मतदान के दिन न्यायिक कामकाज नहीं करने का  फैसला लिया।
 शुक्रवार को जिले के चार ब्लाकों में पंचायत चुनावों के लिए वोटिंग हुई। इसके कारण इन ब्लाकों में रहने वाले अधिवक्ता व मुअक्किल कचहरी नहीं पहुंच सके। यह देखकर कचहरी में मौजूद अधिवक्ताओं ने आगे मतदान के दिन न्यायिक कार्य न करने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


जैसे ही निर्णय को लेकर सहमति बनी सभी ने मतदान के दिन न्यायिक कार्य न करने का फैसला कर लिया। मतदान के दिन वकीलों के कार्य न करने से कचहरी में हलफनामा बनवाने, पेशी की तारीख, केस की फाइलें तैयार करने के काम प्रभावित हुए। कचहरी में मौजूद अधिवक्ताओं अजय द्विवेदी, सिद्धांत अवस्थी, धर्मेंद्र वर्मा, आशीष मिश्रा, अमृता बाजपेई और गीता निषाद आदि अधिवक्ताओं ने कहा  शुक्रवार को वोटिंग के  कारणसाथी वकीलों के न पहुंच पाने से उन्होने न्यायिक कार्य नहीं किया। पंचायत चुनाव मतदान के कारण बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगने से शुक्रवार को बंदी लॉकअप नहीं आ सके। इस कारण हर चौदह दिन में होने वाली जेल के बंदियों की पेशी नहीं हो सकी। न्यायालयों में जिला जेल से प्रतिदिन करीब 50 से अधिक बंदियों की पेशी होती है।
विज्ञापन


लेकिन शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने में आ रही दिक्कतों के कारण बंदियों की पेशी को टाल दिया गया। पेशी न हो पाने के कारण बंदियों को अगली तारीख दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें