फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वैन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बेलौरा गांव निवासी जगदीश उर्फ गुड्डू (50) अपने साथी विपिन (24) के साथ सोमवार देर शाम शादी समारोह में शामिल होने मौरावां जा रहे थे। मोहनलालगंज-मौरावां मार्ग पर भवानीगंज में एक पेट्रोलपंप के पास कार की बाइक में टक्कर हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने बाइक चला रहे जगदीश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जगदीश की पत्नी की मौत हो चुकी है। तीन बच्चों में आकाश, अरविंद और एक बेटी है। विपिन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज राज शरद ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें