फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पर बैठा मजदूर गिरा, पहिया चढ़ने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के मियागंज-औरास मार्ग पर ब्रेकर पर ट्रैक्टर उछलने से मजदूर गिर गया। पहिया चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र के ग्राम रजनाखेड़ा निवासी सत्यपाल रैदास (33) की एक साल पहले शादी हुई थी। तीन महीने पहले पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। सत्यपाल आसीवन थाना के भट्ठे पर काम करता था। शनिवार देर रात ट्रैक्टर चालक महेश यादव, मजदूर शत्रुघ्न, चंद्रपाल, प्रिंस और सत्यपाल को लेकर गांव जा रहा था।
तेज रफ्तार होने के कारण मियागंज-औरास मार्ग पर डालाखेड़ा पास सड़क पर बने ब्रेकर से गुजरते समय ट्रैक्टर उछला और तेज झटका लगने से सत्यपाल सड़क पर गिर गया। ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रधान जसकरन ने ट्रैक्टर चालक महेश के खिलाफ तहरीर दी। एसओ अनुराग सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें