फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोरी की मां को पुलिस ने सरेआम दी गालियां

Mon, 23 Apr 2018 11:16 PM IST
उन्नाव
विज्ञापन
police beaten
विज्ञापन
लापता किशोरी की मां को सरेआम गालियां देने पर कोतवाल, दरोगा और हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है। यह कार्रवाई मामले में वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने की है।
विज्ञापन



देर शाम लड़की की मां की तहरीर पर दरोगा के खिलाफ गाली गलौज करने सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी लापता हो गई थी।

किशोरी की मां ने नगर पंचायत के सफ ाईकर्मी होरीलाल पर बेटी गायब होने का आरोप लगाया। सोमवार सुबह 9 बजे पुलिस टीम नगर पंचायत पहुंची और प्रभारी लिपिक होरीलाल से पूछताछ की। सफाई कर्मी और प्रभारी लिपिक का एक ही नाम है। 
विज्ञापन


इस वजह से पुलिस किशोरी को बरामद कराने का लिपिक पर दबाव डाला। वह किशोरी से कोई जान पहचान न होने और भगाने में उसका हाथ न होने की बात कही। लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और जबरदस्ती से कोतवाली लेकर चली गई। पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अभद्रता की।

जानकारी होने नगर पंचायत कर्मी आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने किशोरी की मां से हिरासत में लिए गए लिपिक की पहचान कराई तो उसने नाम एक ही होने लेकिन लिपिक को आरोपी नहीं बताया। इसके बाद पुलिस लिपिक को छोड़ दिया।

खिसियाई पुलिस ने किशोरी की मां को ही आड़े हाथों ले लिया और सरेआम गाली गलौज करने लगी। सबसे ज्यादा अभद्रता एसआई अजय सिंह राजावत ने की। भीड़ में किसी ने महिला से गाली गलौज करते हुए वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मामले की जानकारी होने पर  एसपी पुष्पांजलि ने सफीपुर कोतवाल कुलदीप तिवारी, दरोगा अजय सिंह राजावत व हेड कांस्टेबल रविशंकर को निलंबित कर दिया है। एसपी पुष्पांजलि ने बताया कि पूरे मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है। देर रात दरोगा अजय सिंह के खिलाफ किशोरी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई।  

उन्नाव। सफीपुर में लापता किशोरी की मां से सरेआम गाली गलौज करने वाले दरोगा पर पहले भी महिला शिकायतों की अनसुनी और अभद्रता के आरोप लगते रहे हैं। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर आरोप लगाने वाली किशोरी ने जून 2017 में माखी थाने में इसी दरोगा अजय सिंह राजावत से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।

माना जा रहा है कि अगर जून 2017 में इस दरोगा ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर दी होती तो न किशोरी व उसका परिवार आत्मदाह का प्रयास करने के लिए मजबूर न होता और शायद सीबीआई की जांच नौबत ही न बनती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें