सांसद साक्षी महाराज डॉ. हरिवंश राय बच्चन महाविद्यालय में आयोजित
शिक्षक सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने
कहा कि झुकता वही है, जो ज्ञानी होता है, क्योंकि फल लदे वृक्ष कभी भी सीधे
नहीं खड़े रहते हैं।
बेटी बचाओ कार्यक्रम पर उन्होंने कहा कि हमारे देश
में बेटों की अपेक्षा बेटियों की संख्या काफी कम होती जा रही है। इसलिए सभी
को ध्यान देना चाहिए कि नवजात बेटी की हत्या न होने पाए। उन्होंने शिक्षक व
नारी के सम्मान के प्रति सभी को जागरूक किया।
इस मौके पर सांसद ने
महाविद्यालय के प्रबंधक कुंवर अजय सिंह को सदर विधान सभा के लिए अपना
प्रतिनिधि मनोनीत किया। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र
सुमित तिवारी ने भजन, अनिष्का पांडेय, ज्योति शर्मा, राज शर्मा व अनन्या ने
विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सुमन सिंह, अनुराग
कटियार, वेद प्रकाश, रेनू सिंह मौजूद रहे।