फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस पर हुई खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में दी गई जानकारी

Thu, 20 Aug 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। किसान दिवस पर आयोजित खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में प्रमाणित बीज के लिए किसानों ने कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने पर जोर दिया गया। सीडीओ ने निर्धारित रोस्टर के अनुसार नहरें चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीडीओ ने कहा कि किसानों को फसलों के लिए हर हाल में पानी उपलब्ध कराया जाए। नहरें निर्धारित रोस्टर के अनुसार पूरी क्षमता के साथ चलाई जाएं। नलकूप विभाग के अधिकारियों को खराब नलकूप सही कराने के निर्देश दिए। बताया कि प्रमाणित बीज के लिए किसान विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण करा लें। जिससे अनुदान की राशि सीधे उनके खातों में भेजी जा सके।

उपकृषि निदेशक एसी तिवारी ने कृषि रक्षा रसायनों, कृषि उपकरणों आदि की जानकारी दी गई। डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) के अंतर्गत कृषकों को अनुदान प्राप्त कराने के लिए सभी किसानों को पंजीकरण कराने की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी यतींद्र सिंह ने मृदा परीक्षण के अनुरूप उर्वरक प्रयोग करने की सलाह दी। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. शैलेंद्र शुक्ला ने राष्ट्रीय औद्यानिक मिशन पर केंद्र व राज्य सरकार का अनुदान 50-50 प्रतिशत की जानकारी दी।
विज्ञापन


सहायक निदेशक मत्स्य अधिकारी द्वारा निजी तालाबों पर 20 प्रतिशत सामान्य जाति के लिए एवं 25 प्रतिशत अनुसूचित के कृषकों को अनुदान की सुविधा के बारे में बताया गया। बैठक में सहायक विकास रेशम अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें