फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कौन हैं कमल बाजपेई? जो बने उन्नाव बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष

Fri, 16 Oct 2026 11:40 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
कमल कुमार बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमल कुमार बाजपेई और महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अपराजिता सिंह ‘ममता’ का जोरदार स्वागत किया गया। काफिले का रास्ते में जगह-जगह अभिनंदन हुआ। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के नेतृत्व में भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों व फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। कमल बाजपेई और अपराजिता सिंह ने किसानों व महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया। भाजपा के अन्य विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त अध्यक्षों का भी स्वागत किया गया। इनमें महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष निम्मी अरोड़ा, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज निषाद और अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप राजपूत शामिल थे। नूतन सिंह, रजनीश वर्मा, आनंद अवस्थी, समीर शुक्ला और विजय द्विवेदी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक दशक से ज्यादा समय से बीजेपी से जुड़े
कमल कुमार बाजपेयी को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का उन्नाव जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह करीब एक दशक से ज्यादा समय से बीजेपी से जुड़े हुए हैं। नई जिम्मेदारी मिलने से पहले वह पार्टी के श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक थे। पार्टी की ओर से मिली नई जिम्मेदारी पर जिले के विधायकों और पार्टी के तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें