फोटो नंबर-25-दंगल में संयुक्त विजेता पहलवान काली और सुरेंद्र को ट्रॉफी देते नवाबगंज ब्लॉक प्रमु
- फोटो : संवाद
नवाबगंज (उन्नाव)। विकासखंड के भैसोरा गांव की बाजार में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के काली व लखापुर के सुरेंद्र को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया।
दंगल का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि गांव में ही असली भारत की तस्वीर दिखती है। ऐसी परंपराएं बंद नहीं होनी चाहिए। दंगल में राजस्थान, कानपुर, बरेली, रफीगढ़ी और हरियाणा से पहलवानों ने आकर अपने दांव-पेंच दिखाए।
आखिरी और सबसे रोमांचक कुश्ती हरियाणा के काली और लखापुर के सुरेंद्र के बीच हुई। यह कुश्ती काफी देर तक चली, जिसके बाद दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। इस दौरान आशीष सिंह, सोनू सिंह, राहुल पांडेय, दीपू सिंह आदि मौजूद रहे।