फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी, खोखो में बालिकाओं ने मारी बाजी

Sat, 06 Feb 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में जिला स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन बच्चों ने अपना दमखम दिखाया। प्रदेश के राज्यमंत्री सुधीर रावत ने विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता में बालिकाओं ने बाजी मारी। वहीं कुश्ती और दौड़ में बालकों ने परचम लहराया।
विज्ञापन


 
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुधीर रावत ने कहा कि माध्यमिक से ज्यादा अहमियत प्राथमिक शिक्षा की होती है। मुख्यमंत्री की सोच से आज इन प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू हुआ है। इसका उद्देश्य बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करना है और उन्हें स्वस्थ रखना है।


विशिष्ट अतिथि एमएलसी प्रत्याशी सुनील यादव ने कहा कि  मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखार कर उन्हें आगे जाने के लिए इस प्रतियोगिता की शुरुआत कराई है। इस मौके पर मौके पर बीईओ मुख्यालय राजेश सिंह के अलावा सभी ब्लॉकों के बीईओ, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, सत्यदेव सिंह, विवेक तिवारी, एबीआरसी विनय त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें