जीत के बाद मेडल के साथ जंगली खेड़ा की टीम।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। डिस्ट्रिक्ट टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। इसमें जंगलीखेड़ा की टीम ने आवास विकास कालोनी टीम को हराया। विजेता टीम को 5100 व उपविजेता को 3100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जंगलीखेड़ा की टीम ने विजय की 26 रन की शानदार पारी की बदौलत 72 रन बनाए। इसके जवाब में बैटिंग करते हुए आवास विकास टीम महज 58 रन ही बना सकी। अयान (25) व रोहित (26) रन का योगदान दिया। जंगलीखेड़ा टीम के ऑलराउंडर विजय ने विरोधी टीम के तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजने में कामयाबी प्राप्त की। इससे पहले सेमीफाइनल मैच में आवास विकास उन्नाव ने उन्नाव स्पोर्ट्स को हराया, जबकि जंगलीखेड़ा ने एसएस एकेडमी को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
पूर्व सांसद प्रतिनिधि के साथ पुरस्कार देने वालों में संजय निगम, विवेक शुक्ल, मंजीत यादव व जिला क्रीड़ाधिकारी अनीता कनौजिया शामिल थे। आयोजक रोहित तिवारी व पप्पू सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस मौके पर डॉ. वीके सिंह, डॉ. अखिलेश सिंह, उपक्रीड़ाधिकारी आरडी पाल, पवन मिश्र, अश्वनी शुक्ल, विकास अवस्थी, कल्पना कमल, प्रीति खरे, सोमप्रकाश आदि शामिल रहे।