फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महोत्सव में फिल्मी गीतों पर झूमे छात्र

Fri, 22 Jan 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
एसेंट खालसा कॉलेज में चल रहे युवा महोत्सव का समापन गुरुवार को हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने सिंगिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा कानपुर से आए रॉक बैंड के कलाकारों ने फिल्मी गीत प्रस्तुत किए तो कॉलेज के छात्र और मौजूद लोग थिरकने लगे।
विज्ञापन



एसेंट खालसा में तीन दिवसीय युवा महोत्सव के अंतिम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की छात्राओं की ‘राधा कैसे न जले’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत के साथ हुई। इसके बाद कानपुर से आए रॉक बैंड के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रॉक प्रस्तुतियां देकर धूम मचा दी।


रॉक बैंड के प्रमुख गायक सारिक तथा गायिका  प्रगति ने ‘ओ हसीना जुल्फों वाली, हम तेरे बिन जी नहीं सकते, तेरा मेरा रिश्ता... आदि गीतों को रॉक धुन पर प्रस्तुत किए तो छात्र थिरकने लगे।
विज्ञापन



 
छात्र-छात्राओं ने कालेज प्रबंधक सरदार गुरुसरन सिंह को बुके भेंट किया। इस मौके पर प्रबंधक ने कहा कि नए सत्र की शुरुआत धमाकेदार हुई है। महोत्सव की प्रस्तुति यादगार रहेगी।


उन्होंने छात्र-छात्राओं से इसी उत्साह के साथ अपने शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों को कायम रखने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन सचिन अवस्थी ने किया। इस दौरान शशांक मिश्र, अनुराग मिश्र, राहुल यादव, मधु, आभा द्विवेदी, रतन माला सहित कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें