फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमराह कर रही है केंद्र सरकार

Thu, 21 Jan 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार सिर्फ  बेरोजगारों को धोखा देती है। रोजगार की बात करने वाली केंद्र सरकार आज तक प्रदेश के किसी बेरोजगार को स्वरोजगार नहीं दे सकी है।
विज्ञापन



हर हाथ काम हर हाथ विकास का नारा देने वाली केंद्र सरकार सिर्फ  बेरोजगारों को गुमराह कर रही है, जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार बेरोजगारों को फिर से भत्ता देने जा रही है ताकि वह नौकरी आदि के आवदेनों को भर सके। साथ ही प्रदेश सरकार कौशल विकास कार्यक्रमों में रोजगार का प्रशिक्षण दे रही है।

 
यह बातें प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने उन्नाव के चमरौली स्थित एसेंट खालसा कालेज में छात्र-छात्राओं के तीन दिवसीय युवा महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर कही। कहा कि भारत में धर्मों की लड़ाई बंद हो।
विज्ञापन



जात-पात के झगड़ों को बढ़ावा नहीं दिया जाए। हिंदुओं के बगैर सिक्खों की तरक्की नहीं हो सकती है। बहुत लंबे समय के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में पंजाबियों को इज्जत मिली है। इसलिए पंजाबियों के साथ सभी धर्मों के लोगों को आपसी सद्भाव बनाए रखना चाहिए।

 
उन्होंने बताया कि कारागार में अब भी कई ऐसे बंदी हैं जो अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, लेकिन उनकी जमानत नहीं हो पा रही है। साथ ही अन्य कई कानूनी अड़चनें भी हैं, इनको हल करने में समाजवादी पार्टी सरकार लगी है। जल्द ही ऐसे कैदियों की रिहाई संभव हो सकती है।
विज्ञापन



इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में एसेंट खालसा कालेज के एमडी गुरशरण सिंह, उप चेयरमैन सुरजीत सिंह कौर, शशांक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें