फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पत्रकार शुभममणि के हत्यारोपी कन्हैया अवस्थी की जेल में हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली के ब्रह्मनगर निवासी पत्रकार शुभममणि की चार साल पहले दिनदहाड़े गोली मारकर हुई हत्या में आरोपी कन्हैया अवस्थी की गुरुवार रात अचानक हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने देर रात जिला अस्पताल पहुंचाया। बीपी लो, हाईपर टेंशन, सांस लेने में दिक्कत होने से कानपुर और वहां से लखनऊ पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई में बेड न मिलने पर लखनऊ मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह 6:45 बजे मौत हो गई। पत्नी और छोटे भाई सहित पांच आरोपी अभी जेल में हैं। हाईकोर्ट ने अंतिम संस्कार के लिए पत्नी दिव्या अवस्थी को पैरोल दी है।
विज्ञापन


गंगाघाट कोतवाली के शुक्लागंज नगर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी की 19 जून 2020 को उन्नाव कचहरी से घर आते समय उन्नाव-शुक्लागंज रोड पर सहजनी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बड़े भाई ऋषभमणि ने कन्हैया अवस्थी, उनकी पत्नी दिव्या अवस्थी और छोटे भाई राघवेंद्र अवस्थी सहित 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में विवेचना के दौरान पुलिस ने एक आरोपी अतुल का नाम हटाते हुए सात लोगों के नाम बढ़ाए थे। कन्हैया अवस्थी, उनकी पत्नी, भाई व अन्य आरोपियों को 30 जून 2020 को भेजा गया था।

पिछले कुछ महीनों से कन्हैया की तबीयत खराब चल रही थी। उन्हें हाईपर टेंशन और बीपी लो होने की समस्या थी। जेल अस्पताल में इलाज चल रहा था। पहले बुधवार रात को करीब 11 बजे सांस लेने में दिक्कत होने पर जेल अधिकारियों ने जिला अस्पताल भेजा था। इलाज से राहत मिलने पर गुरुवार भोर पहर उन्हें फिर जेल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया लेकिन गुरुवार रात फिर तबीयत खराब हुई तो रात 10:30 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया। तबीयत लगातार बिगड़ती देख हैलट से लखनऊ पीजीआई रेफर किया गया। वहां रात में बेड न मिलने से जेल अधिकारियों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह 6:45 बजे मौत हो गई। जेल अधीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद शव को घर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन



हाईकोर्ट ने दिव्या को अंतिम संस्कार के लिए दी पैरोल

उन्नाव। कन्हैया अवस्थी की मौत के बाद उनकी पत्नी दिव्या अवस्थी के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर दिव्या को पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल की मांग की। अधिवक्ता सत्यम शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे पैरोल के लिए अर्जी दाखिल की। न्यायाधीश ने उन्नाव डीएम और एसपी से आख्या मांगी। दोपहर बाद तीन बजे आख्या मिलने पर सुनवाई की और परिस्थिति को देखते हुए दिव्या को, पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल दे दी। दिव्या को शनिवार सुबह जेल से घर लाया गया जाएगा और अंतिम संस्कार के बाद पुलिस अभिरक्षा में वापस जेल भेजा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें