फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइनिंग को लगा रहे चक्कर

Sun, 25 Dec 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
students - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में 12460 रिक्त पड़े सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के निर्देश शासन से जारी किए गए हैं। बीटीसी 2013 बैच के टीईटी पास अभिषेक सिंह, मिलिंद्र सेन, रवींद्र, सौरभ अमित अन्य लोगों ने  डीएम सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया। साथ ही पद रिक्त होने के बाद भी बीएसए कार्यालय द्वारा ज्वाइनिंग काउंसलिंग न कराए जाने का आरोप लगाया। डीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया। प्रशिक्षुओं ने कलेक्ट्रेट में मौजूद शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल से भी शिकायत की। विधायक ने बीएसए से बात कर समस्या समाधान कराने की बात कही। प्रशिक्षु अभिषेक, रवींद्र ने बताया कि बीएसए कार्यालय की हीलाहवाली से नियुक्ति नहीं हो पा रही। बताया कि सोमवार तक ज्वाइनिंग के निर्देश जारी न होने की स्थित में बीएसए कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर हक मांगेंगे। इस दौरान  योगेंद्र, अमित, वंदना, अकांक्षा, पूजा, प्रीती, कपिल, राजेश, अरविंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
अनुदेशक भर्ती मामले में डीएम से मिले
उन्नाव। प्रशिक्षित बीपीएड संघर्ष मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में बीपीएड डिग्रीधारकों की बैठक निराला पार्क में हुई। बैठक में शारीरिक शिक्षक (अंशकालिक अनुदेशक) नियुक्ति में फर्जीवाड़े की आशंका जताई गई। पदाधिकारियों ने मामले को लेकर डीएम से मुलाकात की। डीएम की गैर मौजूदगी में सिटी मजिस्ट्रेट को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।  इस दौरान नफीस अहमद, नीरज श्रीवास्तव, दीपक कुमार, जयकुमार, अमित सिंह, कुलदीप सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें