फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हुई एंटीजन जांच में निगेटिव, हैलट में पॅजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बुखार आने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती हुए सेवानिवृत्त शिक्षक की रिपोर्ट दो बार निगेटिव आई। लेकिन सांस लेने में दिक्कत होने पर अल्ट्रासाउंड कराया गया तो फेफड़ों में संक्रमण पाया गया। इस पर डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया। हैलट में हुई एंटीजन जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

कल्याणी मोहल्ला निवासी (67) वर्षीय सेवा निवृत्त शिक्षक को बुखार आने पर परिजनों ने पहले 5 अप्रैल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। डॉ. आलोक पांडेय ने एंटीजन की कोविड जांच कराई। रिपोर्ट निगेटिव आने पर इलाज किया। पूरे दिन रोकने के बाद शाम को घर भेज दिया। शनिवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजन फिर इमरजेंसी लाए। डॉ. ने देखा और दोबारा एंटीजन टेस्ट कराया। रिपोर्ट निगेटिव आई। फिर उनका एक्सरा कराया गया। उसमें फेफड़े संक्रमित मिले। सीटी स्कैन में भी दिक्कत सामने आने पर उन्हें कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। वहां एंटीजन की जांच में वह संक्रमित निकले। बाद में उन्हें वहीं कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। इससे जिले में हो रही एंटीजन की जांच भी सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. बीबी भट्ट से इस मामले में बात की गई तो उनका कहना था कि लैब टेक्नीशियन ने जांच की थी। जांच में अंतर कैसे आया इस पर वह कोई जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें