फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने दंपती को ट्रेन में छूटा बैग सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जीआरपी ने दंपती को ट्रेन में छूटा बैग जब वापस किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दंपती ने पुलिस जवानों का आभार जताया।
विज्ञापन

उर्मिला अपने पति विनोद मिश्र के साथ बिहार के छपरा जिले के थाना मफस्सिल क्षेत्र के गांव माल से वापस यहां शहर आ रही थी। छपरा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच दो में बर्थ नंबर 25 व 28 से रविवार सुबह करीब 8.35 बजे स्टेशन पहुंचे। उनका बेटा लेने पहुंचा तो उसके साथ प्लेटफार्म के बाहर आ गए। बेटे ने सामान चेक करने को कहा तो एक बैग गायब मिला। वापस प्लेटफार्म पर पहुंचे तो ट्रेन कानपुर की ओर रवाना हो चुकी थी। दंपती ने जीआरपी थाना पहुंच थानाध्यक्ष अविनाश कुमार को इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी ने कानपुर जीआरपी थाना पुलिस से संपर्क किया। क्यूआरटी टीम में शामिल हेड कांस्टेबल आशीष यादव व कांस्टेबल नजमुद्दीन कानपुर गए। वहीं ट्रेन के कानपुर पहुंचने पर जीआरपी ने बैग अपने कब्जे में ले लिया। यहां पहुंचे क्यूआरटी जवानों ने बैग अपनी सुपुर्दगी में लेकर करीब सवा दस बजे कानपुर से आई प्रयागराज एक्सप्रेस से उन्नाव पहुंचे। जीआरपी पुलिस ने दंपती के सामने ही बैग खोला तो बैग में सोने की एक महिला अंगूठी, एक जोड़ी सोने के कान के झाला, एक जोड़ी चांदी की पायल और 1800 रुपये नगद सहित करीब 55 हजार का सामान निकला। दंपती ने सामान सही होने की बात कही तो जीआरपी ने उन्हें बैग सौंप दिया। उन्होंने जवानों को इनाम देने की पेशकश की लेकिन सभी ने इसे अस्वीकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें