फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने रेल यात्री को लूटा

Sat, 21 Mar 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शोभन सरकार आश्रम से घर लौट रहे सीतापुर जिला निवासी युवक को जहरखुरानों ने ट्रेन में अपना शिकार बना लिया। युवक बेहोशी की हालत में सोनिक रेलवे स्टेशन के पास मिला। जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सीतापुर जिले के खैराबाद थानाक्षेत्र के दलालपुर गांव निवासी गुड्डू (40) पुत्र शिवकरन दो दिन पहले कानपुर देहात के शिवली स्थित शोभन सरकार के आश्रम में आया था। शनिवार सुबह वह ट्रेन से वापस घर लौट रहा था। सफर के दौरान जहरखुरानों ने उसे अपना शिकार बना लिया।

शनिवार दोपहर वह सोनिक रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि जहरखुरानों ने उसे अपना शिकार बनाने के बाद स्टेशन पर उतार दिया। युवक के पास मिले मोबाइल से जीआरपी ने युवक के परिजनों से संपर्क कर घटना की सूचना दी। हालत गंभीर होने के कारण यह पता नहीं चल सका है कि जहरखुरानों ने उससे कितने रुपये व सामान लूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें