फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, छात्र घायल

Sat, 21 Mar 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, परीक्षा देकर लौट रहा एक छात्र ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। उसे नाजुुक हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


कानपुर बर्रा निवासी रवि कटियार (22) पुत्र जेंडर बाबू कटियार शनिवार को अपने घर में रहने वाले बीमार किराएदार को उसके घर छोड़ने के लिए उन्नाव आया था। लौटते समय करीब दो बजे वह बाइक से लौट रहा था।

लखनऊ-कानपुर हाइवे पर गदनखेड़ा चौराहा के पास कानपुर की ओर जा रही डीसीएम ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद डीसीएम चालक ने भागने का प्रयास किया तो पहिया रवी के सिर पर चढ़ गया। लोगों ने शोर मचाया तो चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लिया है। सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता ने बताया कि रवी उनका इकलौता बेटा था।
विज्ञापन


इसी तरह अजगैन थानाक्षेत्र के भजनखेड़ा गांव निवासी श्रवण (36) पुत्र शिवनाथ शुक्रवार शाम को किसी काम से नवाबगंज कसबा आया था। रात करीब दस बजे वह लौट रहा था।

हाइवे पर टोल टैक्स बैरियर के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में घायल श्रवण को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

वहीं, शहर के मोहल्ला पीतांबर नगर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोहल्ला शिवनगर निवासी शिवम (20) पुत्र स्व. गंगाप्रसाद घायल हो गया। वह बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। शनिवार को वह परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी यह हादसा हो गया। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची घायल छात्र की मां चंद्रादेवी का बुराहाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें