फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आज से दो अगस्त तक झांसी पैसेंजर निरस्त

Tue, 29 Jul 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर- 7-जैतीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के स्लीपर बदलते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन


-स्टेशन पर दो अगस्त तक पांच ट्रेनें भी नहीं रुकेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव(नवाबगंज)। जैतीपुर स्टेशन के यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का काम जा रहा है। इसलिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ पैसेंजर 29 जुलाई से दो अस्त तक निरस्त कर दी गई है। मालूम हो कि काम होने के कारण पांच अन्य ट्रेनों का 23 जुलाई से दो अगस्त जैतीपुर स्टेशन पर ठहराव पहले से ही रुका है।
कानपुर- लखनऊ रेल मार्ग के जैतीपुर स्टेशन स्थित यार्ड में रेलवे, नॉन इंटरलॉकिंग का काम कराया जा रहा है। इसलिए 29 जुलाई से दो अगस्त तक के लिए 51813 व 51814 झांसी पैसेंजर ट्रेन निरस्त कर दी गई। वहीं 55345 लखनऊ-कासगंज पैसेंजर ट्रेन 23 जुलाई से दो अगस्त तक जैतीपुर स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा 64203 लखनऊ- कानपुर मेमू, 64211 लखनऊ- कानपुर मेमू , 51814 लखनऊ- झांसी पैसेंजर और 64255 उतरेटिया- कानपुर मेमू ट्रेन भी 23 जुलाई से दो अगस्त तक जैतीपुर स्टेशन पर नहीं रुकेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि जैतीपुर स्टेशन पर स्थित यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग काम किया जा रहा है। इसलिए रेलवे की ओर से यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

50 मिनट देर से आएगी वंदे भारत ट्रेन

नॉन इंटरलॉकिंग काम के कारण 22426 आनंद विहार- अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 29 जुलाई से दो अगस्त तक आंनद विहार टर्मिनल से 50 मिनट की देरी से छोड़ी जाएगी। यह ट्रेन अब सुबह 6:10 की बजाए सात बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें