फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अक्षय तृतीया पर बिके 45 लाख के आभूषण

Mon, 20 Apr 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो-26-स्टेशन रोड ​​स्थित मनोरंजन ज्वैलर्स में खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार में रौनक रही। हालांकि महंगाई होने के कारण लोगों ने हल्के जेवर खरीदकर रस्म निभाई। एक अनुमान के मुताबिक, करीब 45 लाख के आभूषणों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर गहनों की खरीदारी का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस पर्व पर जेवर खरीदने से सुहाग और धनधान्य अक्षय रहता है। रविवार को लोगों ने सराफा दुकानदारों में जाकर जेवरों की खरीदारी की। सोना और चांदी महंगी होने से बिक्री पर थोड़ा असर पड़ा। मनोरंजन ज्वैलर्स के मिथलेश मिश्रा व संस्कार ज्वेलर्स के सत्यार्थ सोनी ने बताया कि महिलाओं ने चांदी की पायल, बिछिया, कील, हल्की बाली खरीदकर रस्म निभाई। बताया कि अक्षय तृतीया का त्योहार सोमवार को भी लोग मनाएंगे। इसलिए दो दिन का त्योहार होने से पहले दिन भीड़ रही लेकिन उम्मीद के अनुसार कम लोग पहुंचे। सोमवार को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

फोटो-26-स्टेशन रोड स्थित मनोरंजन ज्वैलर्स में खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें