फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दीवार में सेंध लगाकर लाखों के जेवर व नकदी चोरी

Mon, 20 Apr 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो-29-घर की दीवार में लगी सेंध दिखाता पीड़ित नत्थालाल। संवाद
विज्ञापन
सफीपुर। बंगलाखेड़ा गांव में चोर घर में पीछे की दीवार में सेंध घर में 15 लाख के जेवर और नकदी पार कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के बंगलाखेड़ा गांव निवासी नत्थालाल खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को वह अपनी छोटी बेटी अंशी की ससुराल फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के दुगवां में शादी में कपड़े देने के गए थे। घर पर दूसरे नंबर की बेटी पूनम और दामाद अनुज थे, वह बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। शनिवार रात घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर दाखिल हुए और बक्से व अलमारी में रखे दो बहू और एक बेटी जेवर चोरी कर ले गए। छह हजार रुपये भी ले गए हैं। रविवार सुबह बेटी पूनम की आंख खुली तो उसने सामान बिखरा देखा। बाहर जाकर देखा तो दीवार कटी थी। तब घटना की जानकारी हुई। पीड़ित के मुताबिक उसने पुलिस को सूचना दी है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर आई है। जांच की जा रही है।

फोटो-29-घर की दीवार में लगी सेंध दिखाता पीड़ित नत्थालाल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें