बेहटामुजावर। थाना क्षेत्र के बेलंदखेड़ा गांव में चोरों ने किसान के घर को निशाना बनाकर लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि करीब चार लाख के जेवर और 60 हजार रुपये चोरी हुए हैं।
बेलंदखेड़ा गांव निवासी सुरेश खेती करते हैं। वह पत्नी भगवानदेई और बेटी संगीता के साथ रहते हैं। बेटा शानू कानपुर में पढ़ाई करता है। सुरेश ने बताया कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह घर के सामने बने पशुबाड़ा में सोने चले गए थे। पत्नी और बेटी घर के बाहरी कमरे में सो गईं। देर रात चोर खेतों की ओर बनी दीवार के रास्ते घर में घुस गए और बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवर और 60 हजार रुपये चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह पत्नी सोकर उठी तो बक्सों के ताले टूटे पड़े थे। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।