फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घर की दीवार में टंगे टेडी बियर में छिपाकर रखे छह लाख के जेवर चोरी

Tue, 19 Aug 2025 02:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो-14- घर के पीछे दीवार के सहारे रखीं बल्लियां, जिससे चोरों के आने का शक। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। मसवासी गांव में चोरों ने लेडीज पर्स बनाने वाले कारीगर के घर को निशाना बनाया। दीवार के पीछे रखी बल्ली के सहारे घर में दाखिल हुए चोर ने, दीवार में टंगा टेडी बियर उठा ले गए। पीड़ित के अनुसार किसी को शक न हो इस लिए टेडी बियर में छह लाख कीमत के जेवर छिपाकर रखे थे। उसका फोन चोर ले गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई। मगरवारा चौकी में शिकायत की तो पुलिस ने पहले तो परिवार पर ही शक जताया। हालांकि बाद में जांच की बात कही।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मसवासी गांव निवासी हरिश्चंद्र गौतम कानपुर के जाजमऊ स्थित फैक्टरी में महिलाओं के पर्स बनाने का काम करते हैं। उनके तीन बच्चों में दो बेटे बाइक कारीगर हैं। हरिश्चंद्र की पत्नी मंजू ने बताया कि पति ने एक जमीन देखी थी, जिसे खरीदना था। खाना खाने के बाद रविवार रात 12:30 बजे हम लोग उसी पर चर्चा कर रहे थे कि कुछ जेवर बेचकर और कुछ रखे रुपये से उसे खरीद लेंगे। बात करने के बाद सभी साेने चले गए। सोमवार भोर पहर देखा तो दीवार पर टंगा टेडी बियर गायब था। पुलिस को सूचना देने के लिए बेटे सौरभ ने फोन तलाशा तो वह भी नहीं मिला। छत पर टेडी बियर फटा हुआ मिला। सौरभ के मुताबिक मगरवारा पुलिस को सूचना दी तो उन लोगों ने उल्टे परिवार पर ही शक जताया। फिर दोपहर बाद आकर जांच करने की बात कही। अपराध निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि घटना में किसी परिचित का ही हाथ होने का शक है। चोरी करने वाला जानता था कि जेवर खिलौने में छिपाकर रखे गए हैं। जांच की जा रही है।

फोटो-14- घर के पीछे दीवार के सहारे रखीं बल्लियां, जिससे चोरों के आने का शक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें