फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब्लीगी जमात में शामिल जमाती ने बढ़ाई तीन जिलों की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दिल्ली मरकज में तब्लीगी जमात में शामिल हुए जमाती की तलाश में तीन जिलों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी परेशान हैं। सुल्तानपुर जिले के मूल निवासी जमाती की लोकेशन उसके वर्तमान पते अमेठी में मिलने पर वहां के सुल्तानपुर पुलिस ने अमेठी जिला प्रशासन को लोकेशन ट्रेस करने संबंधित पत्र लिखा। अमेठी पुलिस की जांच में उसकी लोकेशन उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में मिलने पर उन्नाव डीएम को पत्र लिखकर तलाश करने व आइसोलेट करने में सहयोग मांगा गया। अमेठी जिले से मिले जमाती के मोबाइल नंबर पर जब उन्नाव पुलिस ने संपर्क किया तो वह असोहा निवासी एक महिला का निकला। उन्नाव पुलिस ने सही मोबाइल नंबर दिए जाने की अमेठी जिला प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के मुसाफिरखाना के मोहल्ला रानीगंज निवासी वर्तमान में अमेठी के शादीपुर के ढंगरवाडीह गांव में रहता है। 23 अप्रैल को अमेठी के डीएम की ओर से एक उन्नाव डीएम रवींद्र कुमार को एक पत्र जारी किया गया। पत्र में जमाती के मूल रूप से सुल्तानपुर और वर्तमान में अमेठी जिला में रहने व दिल्ली की तब्लीगी जमात में शामिल होने की आशंका जताई गई है। उन्नाव डीएम को भेजे गए पत्र में यह भी बताया गया है कि जिस जमाती की तलाश है उसके मोबाइल फोन की लोकेशन उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मंसौदी गांव की है। उसे तलाश कर आइसोलेट किया जाना आवश्यक है।
उन्नाव डीएम रवींद्र कुमार के निर्देश पर एसपी विक्रांतवीर ने सर्विलांस सेल से जांच कराई तो पता चला कि अमेठी जिला प्रशासन की ओर से जो मोबाइल नंबर दिया गया है वह जमाती का नहीं है। यह नंबर असोहा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी एक महिला का है। जो पिछले कई साल से इस नंबर का उपयोग कर रही है। एसपी की दी गई रिपोर्ट के आधार पर डीएम उन्नाव ने अमेठी जिला प्रशासन को पत्र लिखकर अबतक की जांच से अवगत कराया है। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि जमाती का जो मोबाइल नंबर दिया गया है वह किसी और का निकला है। दूसरा नंबर उपलब्ध कराए जाने पर उसकी तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें