फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से निपटने को की गई व्यवस्थाओं में न हो लापरवाही

विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में डीएम व एसपी के साथ बैठक करती प्रभारीमंत्री कमलरानी वरूण। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। प्राविधिक शिक्षा व जिले की प्रभारी मंत्री कमल रानी ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए की गई व्यवस्थाओं की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि गेहूं खरीद का समय चल रहा है। किसी भी तरह की लापरवाही व कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि जनपद में 71 क्रय केंद्र खोले गए हैं। जहां पर सभी जगहों पर गेहूं खरीद का कार्य चल रहा है। क्रय केंद्रों के नजदीक ही पंजीकरण प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है। मंडियों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जा रहा है। इसके अलावा जिले में दो विशाल कम्युनिटी सेंटर खोले गए हैं। जहां पर एक समय में लगभग 15,000 लंच पैकेट बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन एरिया में रोजा इफ्तार को ध्यान में रखते हुए डोर टू डोर खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है। राशन की कालाबाजारी में अब तक 13 एफ आईआर दर्ज कराई जा चुकी हैं। अब तक डेढ़ लाख लोग आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर चुके हैं। एसपी विक्रांतवीर, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके गौतम, डॉ. तनमय कक्कड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें