फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम ने किया शहरवासियों को हलाकान

Fri, 09 Dec 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्ग पर होता डिवाइडर निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में हो रहे दो विकास कार्य आने वाले दिनों में भले ही शहरियों के लिए सुविधाजनक हों लेकिन यह मौजूदा समय में यह शहरियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। मुख्य मार्ग में बन रहा डिवाइडर व कचहरी क्रासिंग पर बन रहे आरओबी के चलते बंद की गई क्रासिंग से शहर में भीषण जाम लग रहा है। इससे शहरियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

 
शहर के मुख्य मार्ग पर बीते करीब पंद्रह दिनों से डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदार भी यह निर्माण कार्य दिन में ही करा रहे हैं। इससे रोड पर पड़ी निर्माण सामग्री वाहनों के आवागमन में बाधक बन रही है। नतीजतन शहर में जाम की समस्या बढ़ गई है। वहीं कचहरी क्रासिंग पर निर्माणाधीन आरओबी पर रेलवे गाटरों को रखने का काम होने जा रहा है। इस पर विभाग ने कचहरी क्रासिंग को बंद करा दिया है इससे हजारों की संख्या में दोपहिया व चौपहिया वाहनों का आना जाना रहता है।

अब यह वाहन भी शहर के बीच से होकर हरदोई पुल को जा रहे हैं जिससे जाम की स्थिति और भी भयावह होती जा रही है। गुरुवार को हालात यह रहे कि सुबह करीब 9 से 12 बजे तक भीषण जाम लगा रहा। कुछ देर तक यातायात सामान्य हुआ फिर दोपहर में दो बजे से देर शाम तक शहर भीषण जाम से शहरवासी जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें