फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा चौराहा पर शव रखकर लगाया जाम, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड
विज्ञापन

फोटो नंबर, 14, 15
छोटा चौराहा पर शव रखकर लगाया जाम, हंगामा
जहर से युवक की मौत मामले में परिजन कर रहे थे गिरफ्तारी की मांग
दो लोगोें पर मृतक के भाई ने मंगलवार को दर्ज कराई थी रिपोर्ट, लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। शहर के मोहल्ला तालिब सरांय निवासी युवक की जहर खाने से मौत के मामले में परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर बुधवार दोपहर छोटा चौराहा पर शव रखकर हंगामा किया। पुलिस ने कानपुर हैलट से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिला परिजनों को शांत कराया। कोतवाल के आश्वासन पर परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार को चले गए। हंगामा के दौरान करीब 20 मिनट तक जाम में वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तालिब सरांय निवासी कमलेश 35 पुत्र महावीर ने रविवार को घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था। सोमवार रात कानपुर के हैलट में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर आए। रात 9 बजे करीब मृतक का भाई कल्लू कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी नुरुद्दीनगर व तालिब सरांय निवासी जमीन ब्रोकर शादाब, नीतू और रजेपाल ने उसके भाई कमलेश को झांसे में लेकर उसके पूर्व में बिके आधा बिस्वा प्लॉट की प्रीती नाम की महिला को रजिस्ट्री करवा दी। प्रीती को जब प्लॉट पर कब्जा नहीं मिला तो उसने उसके भाई कमलेश, सादाब, नीतू व रजेपाल के खिलाफ 14 मई 2019 को धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। तीनोें ब्रोकर 2.50 लाख रुपये वापस लौटाने का कमलेश पर दबाव बनाने लगे। उधर पुलिस भी कमलेश से पूछताछ करने उसके घर पहुंचने लगी। ऊबकर कमलेश ने जहर खा लिया। मृतक के भाई कल्लू की तहरीर पर देर रात पुलिस ने सादाब, नीतू व रजेपाल के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूटरचना करके संपत्ति की बिक्री कराने, जान की धमकी व गाली-गलौज की धाराओं में रिपेार्ट दर्ज की थी। बुधवार सुबह परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर छोटा चौराहा पर शव रखकर जाम लगा दिया। सीओ सिटी यादवेंद्र यादव, कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने मौके पर पहुंच कानपुर हैलट से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। जिस पर परिजन सड़क से हट गए और शव लेकर अंतिम संस्कार को लेकर चले गए। इस दौरान करीब 20 मिनट जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें