फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल मैनुअल की तरह होगा अस्थायी जेल का संचालन

विज्ञापन
अस्थायी जेल का निरीक्षण करते सीओ सिटी यादवेंद्र यादव व होमगार्ड कमांडेंट मनोज शुक्ल। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जेल के बंदियों और कैदियों को संक्रमण से बचाने के लिए बक्खाखेड़ा में राजकीय महाविद्यालय में अस्थायी जेल बनाई गई है। तेज तर्रार बंदी रक्षकों के अलावा 30 होमगार्डों की तैनाती की गई है। डीएम के निर्देश के तहत जेल मैनुअल के आधार पर ही अस्थायी जेल का संचालन होगा। एक आरटी सेट, कारागार गेट बुक व पंजीकरण रजिस्टर की व्यवस्था की जिम्मेदारी जेल अधीक्षक को दी गई है। अस्थायी जेल में आवश्यक दवाओं व स्टॉफ की तैनाती के लिए डॉक्टरों को तैनात किए जाने की सीएमओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जेल अधीक्षक व सीओ सिटी ने अस्थायी जेल पहुंचकर सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

जमात या तब्लीगी जमात में शामिल जिन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज होने और उनकी गिरफ्तारी के बाद उन्हें जिला कारागार में न रखकर अस्थायी जेल में रखा जाएगा। शासन की ओर से डीएम रवींद्र कुमार को पदेन उपकारागार का महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। अस्थायी जेल के संचालन के लिए डीएम ने कुछ विभागों को पत्र जारी कर शीघ्र व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। अधिशासी अधिकारी को प्रतिदिन पानी की आपूर्ति, सफाई व सैनिटाइज व्यवस्था के लिए छह सफाईकर्मियों की तैनाती, जेल अधीक्षक एके सिंह को अस्थायी जेल के संचालन की सामान्य व्यवस्थाएं व अभिलेखों के रखरखाव व बंदी रक्षकों की तैनाती, होमगार्ड कमांडेंट को होमगार्ड की तैनाती व उनके ही द्वारा पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी के निर्देश दिए गए हैं।
इसी तरह एआरटीओ अनिल कुमार त्रिपाठी को कारागार के लिए यातायात व्यवस्था के लिए 9 वाहन उपलब्ध कराने, शौचालयों की व्यवस्था के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उन्नाव, आवश्यक खाद्यान्न व एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जिला पूर्ति अधिकारी को दी गई है। वहीं, अस्थायी कारागार में बैरिकेडिंग की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड एक के अधिशासी अधिकारी को दी गई है। जेल अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि सीओ सिटी यादवेंद्र यादव व होमगार्ड कमांडेंट मनोज शुक्ल के साथ अस्थायी जेल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें