फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग आधा घंटे जाम

विज्ञापन
मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
मौरावां। मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग के निर्माण के कारण शुक्रवार को भवानीगंज गांव के सामने आधा घंटे जाम लगा रहा। सवारियाें के साथ स्कूली बच्चों के वाहन भी फंसे रहे। पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन

मौरावां-मोहनलालगंज टू लेन मार्ग का निर्माण कार्य पिछले दो साल से चल रहा है। भवानीगंज गांव के सामने सड़क पर लेंटर ढलाई का काम किया जा रहा है। ऐसे में एक लेन से वाहन गुजारे जा रहे हैं। शुक्रवार को छोटे-बड़े वाहनों के एक साथ लेन पर आ जाने से जाम लग गया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
शाम तीन बजे का समय होेने से स्कूली वाहन भी फंस गए। इससे स्कूली बच्चे भी परेशान रहे। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। रास्ता अवरूद्ध कर रहे ट्रकों को पहले हटवाया गया। बाद में पुलिस ने स्कूली वाहन निकलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें