फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के स्वागत में एक घंटे हाईवे जाम

विज्ञापन
भाजपा नेता के स्वागत में हाइवे पर नवाबगंज में लगा जाम। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। भाजपा के जिला संगठन प्रभारी शंकरलाल लोधी का लखनऊ-कानपुर हाईवे पर कई जगह स्वागत किया गया। इससे नवाबगंज टोल प्लाजा के पास भल्ला फार्म से नवाबगंज कस्बे तक चार किमी तक एक घंटे जाम लगा रहा। इस दौरान जिले में आ रहीं आईजी भी 15 मिनट तक जाम में फंसी रहीं। पुलिस ने नवाबगंज बाईपास से उनकी कार को दूसरी लेन से निकाला। आईजी ने जाम लगने पर अजगैन एसओ से नाराजगी जताई है। तीन एंबुलेंस भी जाम में फंसने से गर्भवती महिलाओं को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

शंकरलाल लोधी का मंगलवार को जिले में पहला आगमन हुआ। भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने लखनऊ की बनी सीमा से उनका स्वागत शुरू किया। जगह-जगह स्वागत के दौरान लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जाम के हालात बन गए। नवाबगंज कस्बे में स्वागत के दौरान सड़क पर वाहनों के खड़े होने से जाम लग गया। इसी दौरान तहसील दिवस में शामिल होने के लिए लखनऊ से आ रहीं आईजी लक्ष्मी सिंह की कार भी भल्ला फार्म के थोड़ा आगे जाम में फंस गई। 15 मिनट जद्दोजहद के बाद चालक कार को नवाबगंज कस्बे तक लाया।
कस्बे के बाइपास तिराहा पर आईजी ने पुलिस कर्मियों से जाम का कारण पूछा तो वह सही जवाब नहीं दे सके। इस पर आईजी ने पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई। जानकारी होने पर एसओ संतोष सिंह भी पहुंच गए। आईजी ने उनकी भी क्लास ली। पुलिस कर्मियों ने आईजी की कार को कुछ दूर कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन से निकाल कर जाम से बचाया। इस दौरान लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर एक घंटे तक वाहनों की चार किमी लंबी कतार लगी रही। हाईवे पर लगे जाम में अलग-अलग स्थानों पर गर्भवती महिलाओं को लेकर नवाबगंज सीएचसी और जिला अस्पताल जा रही तीन एंबुलेंस भी फंस गईं। हालांकि सायरन की आवाज सुनकर पुुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें