फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालकों की मनमानी से हाईवे दो घंटे रहा जाम

विज्ञापन
लखनऊ कानपुर हाइवे पर दहीचौकी में लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सोनिक। सदर कोतवाली क्षेत्र के दही चौकी में लखनऊ कानपुर हाईवे पर ट्रक चालकों की मनमानी के चलते हाईवे पर जाम लग गया। आड़े तिरछे खड़े वाहनों से चार किमी लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

दही चौकी साइड नंबर एक में स्थित वेयर हाउस में गेहूं के ट्रक अनलोड होने के लिए जाते हैं। जिसके बाद वापसी में उल्टे साइड ही हाईवे पर वापस आते हैं। मंगलवार को भी इसी कारण एक ही साइड पर वाहनों के आने-जाने से यातायात बाधित हो गया। देखते हीे देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जाम लगने से लोग परेशान हो गए। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में खुद आसपास के दुकानदारों ने आगे आकर आड़े तिरछे वाहनों को हटवाया। जिसके बाद जाम खुल सका। दुकानदारों ने बताया कि दही चौकी पुरवा मोड़ पर पुलिस पिकेट की तैनाती रहती है लेकिन अक्सर सिपाही गायब रहते हैं। जिससे जाम लग जाता है। औद्योगिक क्षेत्र चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने जाम लगने की जानकारी से इनकार किया। बताया कि उनके क्षेत्र में कहीं जाम नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें