फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खाद किल्लत, सूखी नहरों का मुद्दा छाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। तहसील क्षेत्र के घाटमपुर कला चौराहे पर शुक्रवार को आयोजित किसान पंचायत में किसानों की समस्याओं को उठाया गया। भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के पदाधिकारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने खाद की किल्लत, समितियों पर खाद वितरण में भेदभाव और नहरों में पानी की कमी का मुद्दा उठाया।यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में किसान खाद के लिए परेशान हैं। ग्राम स्तर पर संचालित समितियों में खाद वितरण में भेदभाव किया जा रहा है। एक-एक बोरी खाद के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। वहीं नहरों में पानी की कमी का समाधान नहीं हो रहा है। यूनियन की महिला प्रदेश अध्यक्ष अर्चना वर्मा ने किसानों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने की अपील की। रामस्वरूप, गंगासागर, सुघर सिंह, सुरेश चंद्र और गुड़िया भारतीय सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें