फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत मवेशियों के निस्तारण में अनियमितता, संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र में मवेशियों के शव निस्तारण केंद्र में शनिवार रात टीम जांच करने पहुंची तो प्लाट में 15 मवेशी मृत मिले। दुर्गंध इतनी कि सांस लेना मुश्किल हो गया। संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। प्लाट मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्लाट में पशुओं के शवों का निस्तारण किया जा रहा था। इसके लिए जिला पंचायत से लाइसेंस भी ले रखा था। काफी समय से अनियमितता और प्रदूषण फैलाने पर निगरानी समिति ने प्लाट की जांच की और चेतावनी दी थी। शनिवार रात को एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विजेता ने दही चौकी पुलिस के साथ वहां चेकिंग की। टीम के पहुंचने से पहले ही संचालक शहर के मोहल्ला ऊटसार निवासी दानिश भाग गया। प्लाट में 15 मृत मवेशी पड़े थे। शवों के अवशेष भी पड़े थे। पत चला कि जिला पंचायत से शव निस्तारण केंद्र का संचालन शुक्लागंज में करने के लिए लाइसेंस लिया गया है। अधिकारियों को गुमराह कर गलत तरीके से दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र में पशु शवों का निस्तारण किया जा रहा था। दही थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने दानिश को देर रात गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि जिला पंचायत को लाइसेंस निरस्त करने और गलत तरीके से प्लाट के उपयोग पर मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें