फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवारा में हुए अवैध खनन की जांच शुरू

विज्ञापन
30 जनवरी को प्रकाशित खबर की पीडीएफ। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में मिट्टी का अवैध खनन व परमिट की आड़ में मनमाने तरीके से हो रहे खनन पर अफसरों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद खनन अधिकारी ने देवरा खुर्द में हुए खनन की जांच के लिए सदर तहसील के लेखपाल को जांच व रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि सदर तहसील के देवारा खुर्द में भूमि गाटा संख्या 119 व 127 पर 5790 घनमीटर मिट्टी खनन की अनुमति दी गई थी। लेकिन खनन कराने वालों ने कुछ ही दूर पर स्थित भूमि गाटा संख्या 192 पर मनमाने करीब 35 हजार घनमीटर मिट्टी का खनन करा लिया। अधिकतम दो मीटर गहराई के मानक को दरकिनार कर सात से आठ मीटर खनन किया गया। क्षेत्र के प्रदीप दीक्षित व अन्य ग्रामीणों ने डीएम, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत की थी। प्रदीप कुमार ने अवैध खनन के खिलाफ हाईकोर्ट में भी याचिका दाखिल की है। जिला खनन अधिकारी अनिल कुमार ने सदर तहसीलदार के माध्यम से क्षेत्रीय लेखपाल को भूमि की पैमाइश कर अवैध खनन की जांच करने व जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

एडीएम, राकेश कुमार सिंह ने कहा कि खनन अधिकारी को जांच कराने के लिए कहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें