फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष चिकित्साधिकारी पद के लिए साक्षात्कार

Wed, 11 Feb 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष चिकित्साधिकारी के पदों को भरने के लिए मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में आवेदकों के साक्षात्कार हुए। सीएमओ की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम ने साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन


साक्षात्कार देने के लिए सुबह 9 बजे से ही आवेदक सीएमओ कार्यालय पहुंचने लगे थे। यहां सामान्य में 257, अनुसूचित जाति के 50 तथा पिछड़ा वर्ग के 80 आवेदकों का साक्षात्कार होना था। इसके लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई थी।

इसमें सीएमओ डॉ. गीता यादव, एसडीएम पुरवा विवेक चतुर्वेदी, एडिशनल सीएमओ डॉ. एके रावत व डॉ. बीपी सिंह ने आवेदकों का साक्षात्कार दोपहर एक बजे से लेना शुरू किया। भीड़ अधिक होने के कारण साक्षात्कार रात दस बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें