फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद की 14 ग्राम पंचायतें बनेंगी मनरेगा ग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जनपद की 14 ग्राम पंचायतों को मनरेगा ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना के तहत मनरेगा में होने वाले हर कार्य को इन गांवों में शुरू कराया जाएगा। इससे गांव के ग्रामीणों को मनरेगा की हर योजना का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का शहर की ओर पलायन रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा) चलाई जा रही है। योजना के तहत गांवों में कच्चे कार्य कराकर ग्रामीणों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। वैसे केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना के तहत कई कार्य प्रस्तावित किए गए हैं लेकिन हर ग्राम पंचायत में सभी कामों का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। इसलिए केंद्र सरकार ने हर जिले में मनरेगा ग्राम बनाने की योजना शुरू की है। इसमें जनपद की 14 ग्राम पंचायतों का मनरेगा ग्राम के रूप में चयन किया गया है। इन गांवों में विकास के साथ-साथ ग्रामीणोें को भी भरपूर रोजगार दिया जाएगा। उपायुक्त मनरेगा राजेश कुमार झा ने बताया कि शासन ने 14 गांवों का चयन करके लिस्ट भेजी है। इन्हीं गांवों में मनरेगा के तहत विभिन्न कार्यक्रम कराए जाएंगे।
गरीब परिवारों को पशु, बकरी आश्रयस्थल के साथ मुर्गी बाड़ा, कूप और बागवानी के लिए दो लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। गांवों के स्वयं सहायता समूहों के लिए नर्सरी लगाने, मत्स्य पालन करने के लिए पट्टे की भूमि और तालाब, पौधरोपण व मत्स्य बीज के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। सभी घरों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति, आंगनबाड़ी केंद्र एवं पंचायत भवनों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। सभी पात्रों को पेंशन, राशनकार्ड व स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। यही नहीं किसानों को उनकी उपज के लिए गांव में बाजार की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों का हुआ है चयन
विकासखंड गांव
सुमेरपुर अलावलपुर, जगतपुर व सिरियापुर
बीघापुर बैगुलालखेड़ा, रायपुर व भोगइता
सिकंदरपुर करन बलाई, कटरी अल्लूहपुर सरेसा (बंदीपुरवा) एवं कोलुहागाढ़ा
पुरवा पकरा बुजुर्ग एवं ममरेजपुर
बिछिया बेहटा एवं अमरसस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें