अचलगंज (उन्नाव)। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने मां मनोकामना मंदिर बाबखेड़ा तिराहा में इंटरलाकिंग ग्राउंड एवं ग्राम पंचायत पोटरिहा के नंदा खेड़ा गांव को जोड़ने वाले मार्ग के लोकार्पण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सिद्धू प्रसाद यादव तथा संचालन सपा के पूर्व महासचिव उदयराज यादव ने किया। चंदाखेड़ा में नव निर्मित खड़ंजा के उद्घाटन अवसर पर आयोजित जनसभा की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य रामअवतार कुशवाहा तथा संचालन सुरेश शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर समाजसेवी सिद्धनाथ यादव, ग्राम प्रधान राकेश सिंह, शिवपाल, केशन यादव, अमरेंद्र दीक्षित, रमाकांत यादव, आदि रहे।