क्षेत्र में बीते दिनों हुई बड़ी चोरियों के मामले में पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इनका खुलासा तो दूर पुलिस के हाथ अभी सुराग तक नहीं लगा है।
चोरों ने औरास थानाक्षेत्र में पिछले पांच महीनों से धमाचौकड़ी मचा रखी है। क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं से पुलिस की नींद उड़ी हुई है। 15 जून को चोरों ने विसवल निवासी कप्तान सिंह के घर से करीब 10 लाख का माल पार कर दिया था। 16 अगस्त को रहीम बक्स निवासी लसगरपुर के घर से 2 लाख, 8 सितंबर को हाथीखेड़ा निवासी राम खेलावन, 14 सितंबर की रात रामपुर खझड़ी गांव में जनकपुर मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियों व लाखों के आभूषण, 19 सितंबर को अल्दौं ग्राम प्रधान गीता यादव के घर से 15 लाख का माल पार कर दिया।
इसके अलावा चोरों ने थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर 8 अक्तूबर को एक ज्वैलर्स की दुकानों से सात लाख के जेवर व 15 अक्तूबर को दाल्हेपुर गांव से चोरों ने लाखों के जेवर पार कर दिए थे।