फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिछिया ब्लाक में अनुपस्थित मिले आठ कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति ने गुरुवार सुबह ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी किरन शुक्ला, दीपा विमल, अभिषेक वर्मा, टीए यतींद्र सिंह व संतोष कुमार, अवर अभियंता आरईएस राखी द्विवेदी, शिवकुमार व अभिषेक कुमार अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन रोककर तीन दिन में जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया है। सीडीओ ने रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग योजना के तहत विकासखंड परिसर में कराए जा रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें कार्य में खामी मिली। सीडीओ ने बताया कि रूफटाप रेन वॉटर हार्वेस्टिंग योजनांतर्गत केवल छतों के वर्षा जल को संरक्षण किया जाना चाहिए जबकि मौके पर सतही जल को रिचार्ज शाफ्ट में डालने के लिए चैंबर में व्यवस्था की गई है। यह गलत है। इसके अलावा वर्षा जल को प्रथम एक्यूफर में ही छोड़ना चाहिए जबकि मौके पर पूछने पर बताया गया कि 120 फीट गहराई तक बोरिंग किया गया। यह भी मानक के विपरीत है। फिल्टर/डिसिल्टिंग चैंबर की ड्राइंग एवं डिजाइन न मिलने से निर्माणाधीन काम का सत्यापन नहीं हो सका। बताया कि कार्य योजना बनाते समय रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के तकनीकी पहलुओं को ध्यान में नहीं रखा गया। इसके लिए बीडीओ चंद्रशेखर को चेतावनी दी गई है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि तकनीकी पहलुओं को शामिल कराकर समय से काम पूरा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें