फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया गांव बलाई का निरीक्षण करने पहुंची डीएम ने की कार्रवाई

Fri, 27 Feb 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। एक भी ग्रामीण को मृदा परीक्षण कार्ड न देने और डेढ़ साल में एक भी दिन गांव न जाने पर सिकंदरपुर करन ब्लाक के प्रभारी एडीओ (कृषि) को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन


वहीं, अनुपस्थित रहने पर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके अलावा  सीसी रोड मानक के अनुरूप न मिलने पर एक्सईएन आरईएस पर भी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे डीएम सौम्या अग्रवाल व सीडीओ नेहा शर्मा सिकंदरपुर करन ब्लाक के लोहिया गांव बलाई पहुंची। यहां पर उन्होंने पहले विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। आवास व शौचालयों को देखा। सीसी रोड समेत अन्य विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद पंचायत भवन में जनता चौपाल लगाई। डीएम ने ग्रामीणों से मृदा परीक्षण के बारे में पूछा तो किसी ने भी सही जानकारी नहीं दी। पता चला कि प्रभारी एडीओ कृषि ने किसी भी ग्रामीण को मृदा परीक्षण कार्ड नहीं दिया। इस दौरान डीएम को यह भी जानकारी हुई कि ब्लाक पर तैनाती का लगभग डेढ़ साल हो गया इसके बाद भी वह एक भी दिन गांव नहीं पहुंचे।

इसे जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया और एडीओ कृषि को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए। वहीं, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी हरिशंकर यादव के अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का वेतन काटा गया। साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया गया।

डीएम को मौके पर सीसी रोड में खामी मिली जिस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता आरईएस पर भी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। डीएम ने इस दौरान समाजवादी पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं, श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन और राशन वितरण के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। इस दौरान सीडीओ नेहा शर्मा समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें