नवाबगंज(उन्नाव)। सीएमओ ने कोविड अस्पतालों का निरीक्षण किया। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भल्लाफार्म भी गए। ताकि उसे कोविड अस्पताल बनाया जा सके।
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड एलटू, श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज व बिछिया स्वास्थ्य केंद्र में बने कोविड एलवन अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल संचालक व कर्मियों को निर्देश दिए कि मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बेड के चादर रोज बदले जाएं। खानपान की व्यवस्था कोई कमी न आए। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में और 40 बेड बढ़ाने के निर्देश दिए। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले में कोविड अस्पताल की संख्या बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने इसके लिए भल्लाफार्म का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि अस्पतालों में व्यवस्था ठीक मिली हैं। बताया कि मरीज बढ़ते हैं तो उनके लिए भल्लाफार्म में कोविड अस्तपाल बनाया जाएगा।