फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरिंग में टूटा कटर, अब फरवरी में मिलेगा पानी

Thu, 07 Jan 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ माह से पानी की किल्लत झेल रहे मौहारी बाग सहित आधा दर्जन मोहल्लों के निवासियों को पानी के लिए अभी इंतजार करना पड़ेघआ। करीब एक माह से हो रही नए ट्यूबवेल की 160 मीटर में सौ मीटर बोरिंग होने के बाद मशीन का कटर टूट गया है। ऐसे में अब नए सिरे से द ूसरे स्थान पर बोरिंग की जाएगी।
विज्ञापन

 बता दें कि बीते करीब डेढ़ माह पूर्व क्षेत्र के मौहारी बाग मोहल्ले में बनी टंकी में पानी भरने के लिए लगे ट्यूबवेल की बोरिंग चोक हो गई थी। इससे शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस व पुलिस लाइन के अलावा दरोगा बाग, मौहारी बाग, रामपुरी, केवटा तालाब आदि मोहल्लों में पानी की सप्लाई प्रभावित चल रही है। विभागीय अधिकारियों के बोरिंग चेक करने के बाद टंकी के पास 160 मीटर की नई बोरिंग करवाने का निर्णय लिया गया। नई बोरिंग के लिए बीती 11 दिसंबर को लखनऊ जल निगम से बोरिंग मशीन यहां पर आई और बोरिंग का काम शुरू किया गया लेकिन, अब करीब 130 मीटर बोरिंग होने के बाद बोरिंग के भीतर मशीन का कटर टूट गया और बोरिंग धड़ाम हो गई। इसके बाद अब थोड़ी दूर पर दूसरी बोरिंग की जा रही है। इससे क्षेत्रीय निवासियों का पानी का इंतजार और बढ़ गया है।
इनसेट.........
अब फरवरी माह में ही मिल सकेगा पानी
लखनऊ जल निगम की ओर से बोरिंग करने आए कर्मचारी विनोद राय ने बताया कि यहां कुल 160 मीटर बोरिंग होनी है। लेकिन सौ मीटर बोरिंग होने के बाद कटर के इसमें टूट जाने से उस बोरिंग को वहीं पर छोड़ना पड़ गया है। दूसरी बोरिंग में कम से कम पंद्रह दिन का समय लगेगा। बताया कि नई बोरिंग में भी पत्थर पड़ रहे हैं इससे यह धीमी हो पा रही है। उनके अनुसार लोगों को फरवरी से पहले इस बोरिंग से पानी मिल पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें