फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर शहीद का तीन दिवसीय जयंती समारोह शुरू

Thu, 07 Jan 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 110 वीं जयंती पर कार्यक्रमों का बुधवार से आगाज हो गया। डीएम सौम्या अग्रवाल एसपी पवन कुमार ने प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर डीएम ने खस्ताहाल अचलगंज-गंगाघाट मार्ग का निरीक्षण किया और जल्द समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान बच्चों ने आजाद की वीरगाथा से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ करते डीएम ने कहा कि हमें गर्व है कि शहीदों की धरती पर सेवा करने का अवसर मिला है। आज की युवा पीढ़ी को आजाद के जीवन चरित्र को समझना चाहिए। एसपी पवन कुमार ने कहा कि युवाओं के लिए हमारा यही संदेश है कि आजाद को समझें व शहीद के सोच का भारत बनाने की कोशिश करें। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत झांकियों ने दर्शकों का मनमोहा। रामलखन तिवारी तथा बाल कलाकार नैना गौतम द्वारा प्रस्तुत आल्हा छंदों को जनता ने खूब सराहा। बदरका में सुबह से ही मेले जैसा दृश्य रहा। इसमें लगे झूलों व दुकानों को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को एसडीएम जसजीत कौर सहायक, एबीएसए राजेश सिंह के अलावा पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवाकांत शुक्ल, कमला शंकर अवस्थी, मुन्ना सिंह आदि ने भी संबोधित किया। उधर, विकास प्रदर्शनियों में गांव के विनोद लोधी द्वारा खाना सर्व करने वाली रेल को लोगो ने खूब पसंद किया। स्मारक स्थल में लगे मेले में मिठाई की दुकानों से ले कर संदूकों, बर्तनों व अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

श्रम विभाग ने बांटी 213 पात्र श्रमिकों को साइकिलें
सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित साइकिल सहायता योजना के तहत बदरका में 213 पात्र श्रमिकाें को साइकिल वितरित की गईं। इसमें डीएम व एसपी ने श्रमिकों का साइकिलों का वितरण किया। सहायक श्रमायुक्त वीपी द्विवेदी ने बताया कि बदरका में आयोजित प्रदर्शनी में श्रम विभाग द्वारा स्टाल लगाकर जिले में कार्यरत सभी पात्र निर्माण श्रमिकों को कार्यालय सहायक श्रमायुक्त में पहुंचकर पंजीयन कराने के लिए कहा। इस मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी एनपी सिंह, एके वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें