पंचमखेड़ा गांव निवासी कृष्णकुमार (50) गुरुवार दोपहर छोटी बेटी सरिता के साथ बाइक से बड़ी बेटी बिट्टो उर्फ श्वेता निवासी शीतलखेड़ा थाना सरेनी जिला रायबरेली जा रहे थे। बीघापुर तहसील के पाटन ककरारी रेलवे क्त्रससिंग के निकट कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कृष्णकुमार की व बेटी सरिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां डाक्टर ने कृष्णकुमार को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में सरिता की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया गया है। मृतक कृष्णकुमार खेती कर परिवार का पालन-पोषण करता था। पत्नी श्रीमती के अलावा बेटा वीरेंद्र व दो बेटियां हैं। जिसमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।
हादसे के बाद ग्रामीण पिता-पुत्री को लेकर पाटन सीएचसी आए। यहां डाक्टर ने पिता को तो मृत घोषित कर दिया जबकि घायल सरिता के सिर में बिना टांके लगाए ही पट्टी बांध दी। इससे उसका खून निकल गया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डाक्टर अमित ने बताया कि अगर सरिता के सिर में टांके लग जाते तो उसकी हालत में सुधार हो सकता था।