उन्नाव। माखी थाना पुलिस की गिरफ्त में सोमवार दोपहर डाई फांकने वाले दुष्कर्म के आरोपी की हालत में पुलिस ने सुधार की बात कही है। एसओ ने उसके ठीक होते ही कानपुर हैलट से लाकर जेल भेजने की बात कही है।
माखी थाना क्षेत्र के मेथीटीकुर गांव निवासी रसीद 31 मई 2019 को गांव की 20 वर्षीय युवती को अगवा कर ले गया था और उससे दुष्कर्म किया था। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। 26 जनवरी की रात पुलिस ने आरोपी रसीद को गिरफ्तार कर अगले दिन मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा था। रऊ के पास आरोपी ने पुलिस कर्मियों को झांसा देकर डाई फांक ली थी। जिला अस्पताल गेट पर पहुंचकर उसकी हालत बिगड़ गई थी, जिस पर उसे कानपुर हैलट रेफर किया गया था। एसओ संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी की हालत में सुधार है। उसके पूरी तरह स्वस्थ होने और हैलट से छुट्टी मिलने के बाद जेल भेजा जाएगा।