हसनगंज क्षेत्र सलेमपुर में हुई अवैध खनन।
- फोटो : UNNAO
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के रानीखेड़ा खालसा के मजरा सलेमपुर के जेसीबी से अवैध मिट्टी खनन की जानकारी मिलने पर एसडीएम ने तहसीलदार को जांच के लिए भेजा।
क्षेत्र के रानीखेड़ा खालसा का मजरा सलेमपुर के बाहर टीले पर गुरुवार रात जेसीबी से अवैध रूप से मिट्टी का खनन होता रहा। रात भर मिट्टी ट्रैक्टर से भरकर जाती रही फि र भी पुलिस अनजान बनी रही।
उधर, ग्रामीण ने मामले की एसडीएम प्रदीप वर्मा को दे दी। एसडीएम ने तहसीलदार नरेंद्र यादव को मौके पर भेजकर जांच रिपोर्ट मांगी।
कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह ने जानकारी से इंकार किया। कहा कि हल्के के दरोगा को मौके पर भेजकर जांच कराएंगे। एसडीएम प्रदीप वर्मा ने बताया कि मिट्टी खनन की कोई अनुमति नहीं दी। तहसीलदार की रिपोर्ट के अनुसार ठेकेदार, खेत मालिक सहित जो लोग जिम्मेदार होंगे कार्रवाई की जाएगी।