फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर 82 किलोमीटर में 37 जगह अवैध पार्किंग

विज्ञापन
हाईवे पर नवाबगंज के पास सड़क घेरकर खड़े कंटेनर। - फोटो : हाईवे पर नवाबगंज के पास सड़क घेरकर खड़े कंटेनर।
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे का 82 किलोमीटर (जाजमऊ से बनी पुल तक) हिस्सा जिले में आता है। इस दायरे में होटल, ढाबे, पेट्रोल पंप और औद्योगिक क्षेत्रों सहित 37 स्थानों पर वाहनों की अवैध पार्किंग होती है। सड़क घेरकर खड़े वाहनों की चपेट में आकर दूसरे वाहन दुर्घटना का शिकार होते हैं तो कभी जाम का कारण बनते हैं, लेकिन जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

हाईवे पर जगह-जगह सड़क घेर कर हो रही वाहनों की अवैध पार्किंग बड़ी समस्या बनी है। लगभग हर रोज कोई न कोई हादसा होता है। सड़क घेरे खड़े वाहन से टकरा कर अन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। बुधवार को सोहरामऊ चौराहे के पास सड़क घेरकर खड़ा मौरंग लदे क्षतिग्रस्त ट्रक की वजह से सात अन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए। सब्जी लदा एक लोडर पलट भी गया। गनीमत रही कि चालक और किसान बाल-बाल बच गए। इसके अलावा चार कार सहित छह वाहन चपेट में आए।



मंगलवार रात सुबह से खड़े डंपर को एनएचएआई ने 36 घंटे बाद हटवाया। बुधवार रात अजगैन थाना क्षेत्र में जगदीशपुर गांव के पास महोबा डिपो की बस रात भर सड़क पर घेरकर खड़ी रही। गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश के रहने वाले दर्शनार्थियों को लेकर जा रहा ट्रैवलर बस से टकरा गया। हादसे में मध्य प्रदेश निवासी बुजुर्ग और उनकी बेटी की मौत हो गई थी। हादसा होने के बाद परिवहन निगम ने बस को हटवाया। हालत यह है कि हाईवे पर रोज कोई न कोई हादसा होता है। इसके बाद भी अवैध पार्किंग पर रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन


-



यहां पर सबसे ज्यादा अवैध पार्किंग

जाजमऊ गांगा पुल के पास, त्रिभुवनखेड़ा, आजाद मार्ग चौराहा, गहिरा मोड़, बंथर औद्योगिक क्षेत्र, शेखपुर नरी, गदनखेड़ा चौराहा, एआरटीओ ऑफिस, दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र के आसपास, पुरवा मोड़, हुसैन नगर चौराहा, नवाबगंज कस्बा के आसपास, नवाबगंज टोल प्लाजा के पास, चमरौली, सोहरामऊ, भल्ला फार्म।





बोले जिम्मेदार



अवैध पार्किंग और अवैध कट बनाने वालों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। जिन स्थानों पर ज्यादा पार्किंग होती है वहां हाईवे की सड़क की पटरी (फुटपाथ) की चौड़ाई बढ़ाकर इंटरलॉक ब्रिक भी लगवाई गई है। जिन प्रतिष्ठानों के सामने ज्यादा समस्या है उन्हें भी नोटिस दिया गया है। इसके खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया जाएगा। -सौरभ चौरसिया, पीडी, एनएचएआई




हाईवे पर सड़क घेरकर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। जनवरी महीने में 130 वाहनों का चालान किया गया है। कार्रवाई लगातार जारी है। अब अपने प्रतिष्ठान के सामने गलत तरीके से वाहन खड़े करने की छूट देने वाले होटल, ढाबा, पेट्रोल पंप व अन्य प्रतिष्ठानों के संचालकों को नोटिस देकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -एके सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन






जिले में हुए सड़क हादसों पर एक नजर

वर्ष-हादसे-मौत-घायल



2020-634-475-424



2021-844-515-568



2022-875-510-557



2023-868-478-721



2024-791-462-745
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें