फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने अवैध निर्माण गिराए गए

Mon, 04 May 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। हसनगंज तहसील क्षेत्र के मकबूलखेड़ा गांव के पास मियागंज-संडीला मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की सड़क खंती की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को न्यायालय के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से गिरा दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी पूर्व प्रधान बुद्धी लाल यादव और जगदीश सिंह ने मियागंज-संडीला मार्ग किनारे स्थित पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जा कर भवन निर्माण करा लिया था। गांव निवासी अवधेश कुमार की पुश्तैनी भूमि इस सरकारी जमीन के पीछे स्थित है। कब्जे के कारण अवधेश कुमार को अपने खेत तक आने-जाने में परेशानी हो रही थी। जब कब्जाधारियों ने रास्ता देने से इंकार किया तो अवधेश कुमार ने न्यायालय में वाद दायर कर दिया। न्यायालय ने अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया था। रविवार को हसनगंज राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें