फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पत्नी ने ससुराल जाने से मना किया तो पति ने खुद को लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। कई महीने से मायके में रह रही पत्नी को विदा कराने पहुंचे पति का विवाद हो गया। पत्नी ने ससुराल जाने से इनकार किया तो गुस्साए पति ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। परिजन ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया। हालांकि परिजन ने कानपुर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन




बारासगवर थानाक्षेत्र के बाबूखेड़ा गांव निवासी सुंदरलाल का बेटा रामसुमेर (26) शनिवार को अमानखेड़ा गांव अपने मायके आई पत्नी सोनी को शनिवार शाम विदा कराने आया था। पति-पत्नी में आपसी विवाद के चलते सोनी कई महीनों से मायके में ही थी। पहले भी रामसुमेर पत्नी को लेने जा चुका था लेकिन वह नहीं आई थी। शनिवार को भी उसने जाने से मना कर दिया। गुस्साए रामसुमेर ने बाइक से पेट्रोल निकालकर अपने पर छिड़क लिया और आग लगा ली। लपटों में घिरा देख पत्नी और अन्य परिजनों ने किसी प्रकार आग बुझाई। तब तक युवक करीब 55 फीसदी जल गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें